सच हुई पीएम मोदी की भविष्यवाणी! बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया
जयपुर | 4 मई 2026
पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद कहा था, “बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता बना दिया है।”
आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने इस भविष्यवाणी को पूरी तरह सही साबित कर दिया है। बिहार में आजमाया गया वही फॉर्मूला बंगाल में भी कामयाब रहा और भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के किले में सेंध लगाकर पूर्वी भारत में भगवा परचम लहरा दिया।बिहार, ओडिशा और अब बंगाल तीनों राज्यों में भाजपा या भाजपा-led गठबंधन की जीत ने साबित कर दिया कि भाजपा अब सिर्फ उत्तर भारत की पार्टी नहीं रही। पूरे पूर्वी भारत में “सफरन वेव” दिख रही है।
बिहार का फॉर्मूला बंगाल में भी चला: ये रहे 6 बड़े टर्निंग पॉइंट
1. SIR विवाद : घुसपैठियों को बाहर निकालने का मुद्दाबिहार चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के Special Intensive Revision (SIR) अभियान को “वोट चोरी” बताकर घेरा गया, लेकिन भाजपा ने इसे उलटकर घुसपैठियों (Illegal Infiltrators) को बाहर निकालने का बड़ा मुद्दा बना लिया।
असम से लेकर बंगाल तक इस मुद्दे को आक्रामक तरीके से उठाया गया। बंगाल की सीमा क्षेत्रों में यह मुद्दा खासतौर पर असरदार रहा। जनता ने इसे हाथोंहाथ लिया और भाजपा को फायदा पहुंचाया।
2. हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण, मुस्लिम कार्ड फेल
बिहार में 20% से ज्यादा मुस्लिम वोट शेयर के बावजूद NDA की भारी जीत के बाद बंगाल में भी यही फॉर्मूला दोहराया गया। बंगाल में लगभग 100 सीटों पर मुस्लिम वोट 20-40% तक है, फिर भी हिंदू वोटों का मजबूत ध्रुवीकरण मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति को नाकाम कर गया। संदेशखाली और आरजीकर जैसे मुद्दों ने इस ध्रुवीकरण को और तेज किया।
3. मोदी की छह गारंटी और महिला कार्ड
बिहार में महिलाओं को 10 हजार रुपये सालाना सहायता और 125 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा कामयाब रहा।
बंगाल में भाजपा ने इसे और आगे बढ़ाया:
- गरीब महिलाओं को ₹3000 प्रति माह
- गर्भवती महिलाओं को ₹21,000
- बसों में मुफ्त यात्रा
- सरकारी नौकरियों में 33% महिला आरक्षण
- दुर्गा सुरक्षा बल का गठन
महिलाओं के बीच “भयमुक्त बंगाल” और सुरक्षा का संदेश जोरदार रहा।
4. भय, भ्रष्टाचार और गुंडाराज के खिलाफ सुशासन का वादा
टीएमसी शासन में सिंडिकेट राज, कटमनी, और गुंडागर्दी को भाजपा ने लगातार निशाने पर रखा। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी ने बार-बार “भयमुक्त बंगाल” का नारा दिया। संदेशखाली, आरजीकर और टीएमसी कार्यकर्ताओं की कथित मनमानी को महिला सुरक्षा से जोड़कर प्रचार किया गया। महिलाओं और युवाओं दोनों वर्गों में यह मुद्दा बहुत असरदार साबित हुआ।
5. महिला वोट का ममता से खिसकना
पहले और दूसरे चरण में 90-93% मतदान के बावजूद महिलाओं ने इस बार ममता बनर्जी से मुंह मोड़ लिया। भाजपा ने महिला सुरक्षा, आर्थिक सहायता और 7वें वेतन आयोग का वादा देकर महिला वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाई।
6. प्रवासी मजदूरों और बेरोजगारी का मुद्दा
SIR के बाद नाम कटने के डर से लाखों बंगाली प्रवासी मजदूर वापस लौटे। भाजपा ने बिहार मॉडल को दोहराते हुए 1 करोड़ रोजगार और पलायन रोकने का वादा किया। सिंगूर-नंदीग्राम जैसे इलाकों में औद्योगिक ठहराव, हुगली के आलू किसानों का संकट और युवाओं की बेरोजगारी को जोर-शोर से उठाया गया।
बंगाल में भाजपा ने दिखाया एकजुट चेहरा
बिहार की तरह बंगाल में भी भाजपा ने गुटबाजी से दूर रहकर एकजुटता दिखाई। सौमिक भट्टाचार्य, दिलीप घोष और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने स्थानीय मुद्दों पर फोकस किया। भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी पहले से घोषित नहीं किया, जिससे अंदरूनी कलह की अफवाहें ख़त्म रहीं।