SCO में भारत का सख्त संदेश, डबल स्टैंडर्ड बर्दाश्त नहीं; राजनाथ सिंह ने दे दिया बड़ा बयान

Defence Minister Rajnath Singh
India Ahead Now | Updated on: April 28, 2026 | 2:09 pm

Rajnath Singh On SCO Meeting: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत के पहलगाम का जिक्र किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत का आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। इस बैठक में पाकिस्तान भी मौजूद रहा। इस दौरान रक्षा मंत्री ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद पर दोहरे मानदंड़ों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ आज सबसे बड़े वैश्विक खतरे बन चुके हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक सहमति भी कमजोर हो रही है मतभेद ज्यादा मुखर हो रहे है।

उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरी मानवता को झकझोर दिया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए यह साफ कह दिया किया कि आतंकवाद के ठिकानों को अब बख्शा नहीं जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म या राष्ट्रीयता नहीं होती, और इससे लड़ने के लिए सभी देशों को एकजुट होकर लगातार कार्रवाई करनी होगी।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल 4 डॉलर पार: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप पर घरेलू दबाव, मिड-टर्म चुनाव मजबूर कर रहा नरम रुख?

आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है

रक्षा मंत्री ने कहा कि एससीओ ने आंतकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। स्टेट-स्पॉन्सर्ड और क्रॉस-बॉर्डर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में युद्धों से भारी जान माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह समय हिंसा और युद्ध का नहीं, बल्कि शांति और समृद्धि का होना चाहिए। महात्मा गांधी के संदेश को याद करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है और हमें हर कदम उठाने से पहले यह सोचना चाहिए कि उसका गरीब और जरूरतमंद लोगों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: असम में कांग्रेस की एक और मुसीबत! विधायक का टिकट कटवाने के लिए सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने खोला मोर्चा