पेट्रोल 4 डॉलर पार: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप पर घरेलू दबाव, मिड-टर्म चुनाव मजबूर कर रहा नरम रुख?
अमेरिका में ईरान युद्ध (2026) के एक महीने बाद पेट्रोल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। राष्ट्रीय औसत 4 डॉलर प्रति गैलन के पार पहुंच गया है | कुछ रिपोर्टों में 4.06 से 4.12 डॉलर तक दर्ज किया गया। यह 2022 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है और आम जनता में नाराजगी बढ़ा रहा है। युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दबाव और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतें चढ़ी हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब युद्ध को “जल्द खत्म” करने के संकेत दे रहे हैं, लेकिन आलोचक इसे नवंबर 2026 मिड-टर्म चुनाव के दबाव से जोड़ रहे हैं।
जनता का गुस्सा और सर्वे रिपोर्ट
रॉयटर्स-इप्सोस के ताजा सर्वे (31 मार्च 2026) के अनुसार:
- 66% अमेरिकी चाहते हैं कि अमेरिका ईरान युद्ध से अपनी भागीदारी जल्द से जल्द खत्म करे, भले ही सभी लक्ष्य हासिल न हों।
- केवल 27% का कहना है कि सभी टारगेट पूरे करने तक संघर्ष जारी रखना चाहिए।
- रिपब्लिकन समर्थकों में भी 40% तुरंत युद्ध खत्म करने के पक्ष में हैं, जबकि 57% लंबे संघर्ष के पक्षधर।
ट्रंप की लोकप्रियता भी गिरावट पर है। दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में अप्रूवल रेटिंग पहले ही दबाव में थी, अब ईरान युद्ध और महंगाई ने इसे और कमजोर किया है। कई पोल में उनकी इकोनॉमी हैंडलिंग पर अप्रूवल 31-36% तक गिर गया है।
इतिहास गवाह: तेल की कीमतें चुनाव बदल देती हैंअमेरिकी चुनावों में तेल और गैस की कीमतें हमेशा निर्णायक भूमिका निभाती रही हैं
- 2006: जॉर्ज बुश के समय तेल महंगा होने पर रिपब्लिकन को 30 सीटों का नुकसान।
- 2010: बराक ओबामा के मिड-टर्म में 64 सीटों का भारी नुकसान।
- ट्रंप के पहले कार्यकाल (2018) में भी कीमतें बढ़ने पर रिपब्लिकन को 42 सीटों का नुकसानहुआ।
इतिहास साफ इशारा करता है, महंगाई और पेट्रोल की बढ़ती कीमतें मिड-टर्म चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को भारी पड़ती हैं। 2026 मिड-टर्म (3 नवंबर 2026) ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का पहला बड़ा इम्तिहान होगा, जिसमें हाउस और सीनेट की सीटें दांव पर हैं।
ट्रंप का रुख: आक्रामक से नरम?
ट्रंप रैलियों और एड्रेस में ईरान पर “फिनिश द जॉब” और “स्टोन एज”जैसी सख्त बातें कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि युद्ध तब तक नहीं रुकेगा जब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दोबारा नहीं खुल जाता। फिर भी कुछ संकेत मिल रहे हैं कि वे जल्द समाप्ति की दिशा में सोच रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि घरेलू दबाव, बढ़ता पेट्रोल, प्रदर्शन और जनता का युद्ध-विरोधट्रंप को मजबूर कर रहा है। युद्ध शुरू होने के बाद से ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है।
राजनीतिक माहौल
- डेमोक्रेट्स और स्वतंत्र मतदाता युद्ध और महंगाई को लेकर ट्रंप सरकार पर हमलावर हैं।
- रिपब्लिकन पार्टी के अंदर भी बंटी राय है: कुछ सख्त लाइन चाहते हैं, तो कुछ घरेलू मुद्दों को प्राथमिकता।
- ट्रंप प्रशासन युद्ध को “राष्ट्रीय सुरक्षा” से जोड़ रहा है, लेकिन जनता का फोकस रोजमर्रा के खर्च पर है।