गुरसराय ब्लॉक परिसर में ग्राम सचिवों का धरना प्रदर्शन जारी

India Ahead Now | Updated on: December 6, 2025 | 10:56 am

गुरसराय(उत्तर प्रदेश):- गुरसराय ब्लॉक परिसर में ग्राम सचिवों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। अपनी समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर सचिवों ने शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे खंड विकास अधिकारी (BDO) को जिलाधिकारी (DM) एवं मुख्यमंत्री (CM) के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्राम सचिवों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें केवल ₹200 साइकिल भत्ता मिलता है, जबकि एक-एक सचिव के पास कई ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी होती है। उनका कहना है कि इतनी कम राशि में लगातार कई पंचायतों में पहुंचना बेहद कठिन है, इसलिए भत्ते में बढ़ोतरी जरूरी है।

इसके साथ ही सचिवों ने ब्लॉक कार्यालय में दैनिक उपस्थिति दर्ज कराने की अनिवार्यता का भी विरोध किया। सचिवों का कहना है कि रोजाना ब्लॉक मुख्यालय तक आना-जाना समय और संसाधनों की बर्बादी है, जबकि उनका अधिकांश आना जाना कार्य क्षेत्र-स्तर पर ही होता है।

ग्राम सचिवों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वे 15 दिसंबर को ADO पंचायत को अपनी सभी ग्राम पंचायतों के डोंगल सौंप देंगे, जिससे पंचायत कार्य प्रभावित हो सकता है।

धरना स्थल पर सचिवों ने साफ कहा कि वे अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्वक संघर्ष जारी रखेंगे।