सोशल मीडिया ऐप Snapchat ने अपने मशहूर Memories फीचर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब यूजर्स को 5GB से ज्यादा डेटा स्टोर करने पर पैसे चुकाने होंगे। 2016 से यह सुविधा पूरी तरह फ्री थी, लेकिन कंपनी ने अब इसके लिए पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लागू करने की घोषणा की है
क्या है नया बदलाव
Snapchat का Memories फीचर यूजर्स को उनकी फोटो और वीडियो लंबे समय तक सेव करने की सुविधा देता है। अब तक यह लिमिटलेस फ्री स्टोरेज देता था, लेकिन नई पॉलिसी के तहत कंपनी सिर्फ 5GB तक ही फ्री स्पेस देगी। इससे ज्यादा डेटा रखने वालों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा
सब्सक्रिप्शन प्लान और कीमत
Snapchat धीरे-धीरे यह पेड सर्विस दुनियाभर में शुरू करेगा
100GB स्टोरेज वाला प्लान: $1.99 (लगभग ₹176 प्रति माह)
250GB स्टोरेज वाला प्लान: $3.99 (लगभग ₹354 प्रति माह)
जिन यूजर्स का डेटा पहले से 5GB से अधिक है, उन्हें 12 महीने का अस्थायी एक्सेस और अपना डेटा डाउनलोड करने का विकल्प दिया जाएगा।
यूजर्स का गुस्सा
Snapchat के इस कदम से कई यूजर्स नाराज हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे “अनुचित” और “लालच भरा फैसला” बता रहे हैं। वहीं कंपनी का कहना है कि फ्री से पेड मॉडल में ट्रांजिशन आसान नहीं होता, लेकिन यह लंबे समय के लिए जरूरी कदम है।
एक्सपर्ट्स की राय
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स स्टोरेज और एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए चार्ज लेना शुरू कर सकते हैं। अब देखना यह है कि Snapchat का यह प्रयोग सफल होता है या यूजर्स इसके विकल्प तलाशते हैं