Breaking News

घर में अब झाड़ू पोछें के लिए बेस्ट ऑप्शन आ गया है, रोबोट वैक्यूम क्लीनर

India Ahead Now | Updated on: October 10, 2025 | 4:54 pm

सफाई हर कोई ही पसंद करता है जो हमारे घर को सकारात्मक रखता है, बात जब भी घर की सफाई की हो तो झाड़ू और पोछा लगाना बहुत ज़रूरी होता है ऐसे में आप अगर दिवाली में कुछ अच्छा खरीदना चाहते है तो रोबोट वैक्यूम क्लीनर अच्छा ऑप्शन है। अक्सर हम जब भी घर की सफाई करते है तो रोज़ सीढ़ियो का झाड़ू पोछा नहीं लगा पाते और बाहर की धूल मिट्टी घरो में आ जाती है, ऐसे में आप रोबोट वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करके आराम मेहसूस कर सकते है

कम बजट से हाई बजट तक के ऑप्शन उपलब्ध है
मार्केट में इस कैटेगरी के कई विकल्प मिल जाएंगे, जिसमें से कुछ का विकल्प हम आपके लिए लेकर आए हैं. हमने एंट्री लेवल से लेकर 15 हजार रुपये तक का बजट इस लिस्ट के लिए तय किया है. अगर आप कम बजट में एक रोबोट वैक्यूम क्लीनर चाहते हैं, तो Adelind का रोबो वैक्यूम क्लीनर 3999 रुपये में आता है. हालांकि, ऐमेजॉन पर इस प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. इसे चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का वक्त लगता है. इसके मुकाबले Lefant का M210P रोबोट क्लीनर बेहतर विकल्प है. 8999 रुपये की कीमत वाले इस डिवाइस में 120 मिनट का रनटाइम मिलेगा. ये सेल्फ चार्जिंग रोबोट वैक्यूम क्लीनर है, जो हार्ड फ्लोर्स के लिए अच्छा विकल्प है. इसमें 6 क्लीनिंग मोड्स मिलते हैं. कंपनी की मानें, तो ये रोबोट आसानी से 1300 स्कॉयर फीट का एरिया कवर कर सकता है. और भी कैटेगरी के ऑप्शन आपको मिल सकते है जैसे Dreame F9 Pro रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जिसे आप Dreame F9 Pro रोबोट वैक्यूम क्लीनर की वेबसाइट से चेक कर सकते है ।