हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर की तहसील सरीला में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विजय शंकर तिवारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित फरियादियों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। वहीं लंबित शिकायतों को जल्द से जल्द हल करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जमीनी विवादों पर विशेष जोर देते हुए एडीएम और एएसपी ने पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुँचकर मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम बलराम गुप्ता, क्षेत्राधिकारी शाहरुख़ खान, तहसीलदार राममोहन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।