Breaking News

कैंसर से बचाव के लिए बदलें अपनी डाइट: ये 5 फूड आइटम्स करेंगे आपकी हेल्थ की रखवाली

India Ahead Now | Updated on: October 14, 2025 | 5:19 pm

जयपुर (ऋतुश्री पथरिया)| रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले, हेल्दी फूड्स से करें शरीर की सुरक्षा

कैंसर आज दुनिया की सबसे घातक बीमारियों में से एक बन चुकी है। हर साल लाखों लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी डाइट में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें, जो शरीर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद करें।
विशेषज्ञों के अनुसार, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर भोजन शरीर में फ्री रैडिकल्स को कम करते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मददगार होते हैं।
ब्रोकोली और पालक: ये हरी सब्जियां फोलेट, विटामिन C और फाइबर से भरपूर होती हैं, जो कैंसर कोशिकाओं के फैलाव को रोकती हैं।

हल्दी: इसमें मौजूद करक्यूमिन तत्व एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने और कैंसर की संभावना को कम करने में मदद करता है।

ग्रीन टी: इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स कैंसर सेल्स की ग्रोथ को धीमा करते हैं।

टमाटर: इसमें मौजूद लाइकोपीन खासकर प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को घटाने में सहायक है।

बेरीज: स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रसभरी जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही खानपान और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना और शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करना बेहद जरूरी है।