जयपुर (ज्योति मामनानी)| आगामी बिहार इलेक्शन में अलीनगर के विधायक मिश्रीलाल यादव ने BJP को अलविदा कह दिया है, सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि मिश्रीलाल राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने की बात चर्चा में है और दूसरी ओर बीजेपी से मैथिली ठाकुर भी चुनाव में उतर रही है बताया जा रहा है कि मैथिली ठाकुर को टिकट मिलने की अटकलों के बाद मौजूदा विधायक मिश्री लाल यादव ने बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया है आपको बता दे मैथिली ठाकुर एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं, जो शास्त्रीय और लोक संगीत में प्रशिक्षित हैं और मैथिली, भोजपुरी और हिंदी सहित कई भाषाओं में गाना गाती हैं साथ ही उन्होंने अपनी गृह विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जोकि अलीनगर है. यहां से मिश्रीलाल यादव हैं.
मिश्रीलाल यादव का किसी भी पार्टी में जाने का ऐलान स्पष्ट नही
मिश्रीलाल यादव ने अभी किसी पार्टी में जाने का ऐलान नहीं किया है ना ही इस्तीफा देने का कारण स्पष्ट किया है, वही मीडियाकर्मी द्वारा पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में अगर उन्हें मौका मिलता है, तो उनके लिए ये बड़ी बात होगी. वही मैथाली ने कहा कि वह हर उम्र और तबके के लोगों के साथ खुद को कनेक्ट सकती हैं.
बिहार इलेक्शन 2020: मिश्री लाल यादव 2020 का चुनाव विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर लड़े थे, लेकिन कुछ दिन बाद VIP के सभी चार विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। साल 2020 में VIP की टिकट से चुनाव जीतने के बाद मिश्रीलाल यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. लेकिन अब बीजेपी में उनका टिकट तक सुरक्षित नहीं नजर आ रहा था.