जयपुर (रितुश्री पथरिया)
करवा चौथ का दिन आते ही हर महिला में एक खास चमक आ जाती है। 2025 में यह त्योहार 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है, और इस बार ट्रेंड्स में ट्रेडिशनल ग्लैमर के साथ मॉडर्न टच जोड़ा जा रहा है। व्रत, पूजा और चांद दर्शन के बीच आपकी खूबसूरती को और निखारने के लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट्स से 5 हटके स्टाइलिंग टिप्स जुटाए हैं। ये टिप्स स्किनकेयर, मेकअप, हेयर, आउटफिट और एक्सेसरीज पर फोकस करते हैं, ताकि आप न सिर्फ ट्रेडिशनल लगें, बल्कि ‘चांद से भी खूबसूरत’ दिखें।
फेस्टिव कलर्स का जादू| लाल रंग करवाचौथ का प्रतीक है, जो प्रेम और शुभता दर्शाता है। रानी पिंक, डीप मैरून, वाइन, मस्टर्ड, एमराल्ड, और रॉयल ब्लू जैसे रंग भी बेहद आकर्षक हैं। ये सभी स्किन टोन पर जंचते हैं और फेस्टिव मूड को बढ़ाते हैं। कम तड़क-भड़क चाहने वालों के लिए ये रंग सूक्ष्मता के साथ रिचनेस लाते हैं।
आउटफिट्स में स्टाइल और सहजता
क्लासिक लुक के लिए जरी बार्डर वाली ब्रोकेड, सिल्क, या ऑर्गेंजा साड़ी चुनें, जिसे डीप नेक या बोट नेक ब्लाउज के साथ पेयर करें। ब्रोकेड स्ट्रेट कट कुर्ता शरारा या सिगरेट पैंट्स के साथ दिन के आयोजनों के लिए उत्तम है। फ्लोर-लेंथ अनारकली में गोटा, जरदोजी, या मिरर वर्क स्टाइलिश और सहज लुक देता है। नवविवाहिताओं के लिए ब्राइडल इंस्पायर्ड लहंगा या केप स्टाइल दुपट्टा परफेक्ट है।
शृंगार की शान
गोल्ड झुमके, पोल्की चोकर, रानी हार, या टेंपल जूलरी लुक को राजसी बनाते हैं। मंगलसूत्र, मांग टीका, और चूड़ा नवविवाहिताओं के लिए खास हैं। गोल्ड के साथ रेड या पिंक कांच की चूड़ियां और लाल बिंदी शृंगार को पूर्णता देती हैं।मेकअप और हेयरस्टाइलरात में चांद निकलने के बाद पूजन के लिए सॉफ्ट, ग्लोई मेकअप सूट करता है। गोल्ड शिमर आई शैडो, विंग्ड आइलाइनर, और डीप बेरी लिपस्टिक सौंदर्य को उभारते हैं। स्लीक बन, सॉफ्ट कर्ल्स, या गजरे के साथ चोटी लुक को और आकर्षक बनाती है।
आत्मविश्वास के साथ चमकें
करवाचौथ में वही लुक चुनें, जिसमें आप सहज और आत्मविश्वासी हों। यह पर्व परंपरा, प्रेम और स्टाइल का अनूठा संगम है। अपने व्यक्तित्व को निखारें और इस खास दिन को यादगार बनाएं।