Breaking News

क्या ‘I Love Muhammad’ लिखने पर कटेगा चालान? जानिए ट्रैफिक नियम

India Ahead Now | Updated on: October 9, 2025 | 3:27 pm

जयपुर (प्रियंका शर्मा)| क्या बाइक या कार पर ‘I Love Muhammad’ स्टिकर लगाना गैरकानूनी है? जानिए ट्रैफिक नियम, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 179 और चालान की सच्चाई।

यूपी के बागपत में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बाइक पर लगे I Love Muhammad स्टिकर को आपत्तिजनक बताकर एक शख्स का 75 हजार रुपये का चालान काट दिया. बाइक चालक ने इस कार्रवाई का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड किया और पुलिसकर्मी से चालान की वजह पूछी. पुलिसकर्मी ने जवाब में कहा कि स्टिकर आपत्तिजनक है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘I Love Muhammad’ स्टिकर वाले वाहनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं — लोग पूछ रहे हैं क्या ऐसा लिखने पर चालान हो सकता है? चलिए जानते हैं कानून क्या कहता है।

किस धारा के तहत हो सकती है कार्रवाई
अगर आप रोजाना सड़क पर गाड़ी या बाइक चलाते हैं, तो ट्रैफिक नियमों की जानकारी आपके लिए उतनी ही जरूरी है जितना कि ड्राइविंग लाइसेंस रखना. सड़क पर सिर्फ गाड़ी चलाना ही नहीं, बल्कि नियमों का पालन करना भी आपकी जिम्मेदारी है. ऐसे में यह जानना भी मायने रखता है कि क्या गाड़ी पर किसी भी तरह का धार्मिक स्टिकर लगवाया जा सकता है कि नहीं. दरअसल भारत में वाहन पर किसी भी प्रकार के धार्मिक या जाति-सूचक स्टिकर लगाने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 179 के तहत कार्रवाई की जा सकती है.

अवैध हैं धार्मिक स्टिकर

इस अधिनियम के तहत वाहन चालक को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना या अन्य सजा दी जा सकती है. इसका मकसद सड़क पर सार्वजनिक शांति बनाए रखना और किसी भी धार्मिक या सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने धर्म या किसी विशेष समूह को बढ़ावा देने से रोकना है. ऐसे स्टिकर सीधे तौर पर अवैध हैं और इनके कारण ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है.

चालान और जुर्माने की राशि
सामान्य तौर पर, अगर वाहन पर धर्म या जाति-सूचक स्टिकर लगाए गए हैं, तो जुर्माने की राशि लगभग 1000 रुपये होती है. अगर स्टिकर नंबर प्लेट पर लगाया गया हो, तो पहली बार में 5000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. इसका कारण यह है कि नंबर प्लेट पर सिर्फ वाहन का नंबर ही लिखा जा सकता है और कोई अन्य शब्द या चिन्ह लिखना गैरकानूनी है. नियम का उल्लंघन बार-बार करने पर जुर्माना बढ़ सकता है और कुछ मामलों में एक साल तक की कैद का प्रावधान भी लागू हो सकता है.

क्या कर सकते हैं और क्या नहीं
अपनी गाड़ी पर धार्मिक स्टिकर लगाना कानूनी रूप से संभव है, लेकिन यह स्टिकर किसी विशेष धर्म या जाति को बढ़ावा देने वाला नहीं होना चाहिए. अनावश्यक विवाद या ट्रैफिक जुर्माने से बचने के लिए केवल वैध और सामान्य धार्मिक संदेश वाले स्टिकर का इस्तेमाल किया जा सकता है.