Breaking News

राजस्थान सरकार का कर्मचारियों को दीपावली का उपहार

India Ahead Now | Updated on: October 4, 2025 | 3:09 pm

जयपुर, 04 अक्टूबर 2025, अवनींद्र मिश्रा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि के निर्णय से इस बार राजस्थान सरकार के कर्मचारियों की दीपावली और भी ज्यादा जगमग हुई। वर्तमान कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि का लाभ मिलेगा । कर्मचारियों को नवम्बर में मिलने वाला वेतन बढ़े हुए महंगाई भत्ते जुड़ के आयेगा और 01 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक तीन माह की राशि उनके सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध शुक्रवार को वित्त विभाग दिए प्रस्ताव का अनुमोदन कर लगभग 8 लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभान्वित किया। इसका लाभ पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यह बढ़ोतरी बिना देरी के प्रदान की जाए । इस निर्णय सेे राज्य सरकार पर लगभग 1230 करोड़ रुपए का वार्षिक वित्तीय भार आएगा।